हरिद्वार: जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को 10. 10 बजे एआरटीओ कार्यालय तथा 10. 23 बजे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में छापेमारी की।
एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी में आउट सोर्स से रखे गए 3 कर्मचारी नदारद मिले जबकि जिला आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी कार्यालय में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय में अनुपस्थित मिले आउटसोर्स कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा भविष्य में नदारद रहने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुंचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।


More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्थिति पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सृजन से स्वावलंबन की ओर-धनौरी पी.जी. कॉलेज में राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित