हरिद्वार: काली सेना प्रमुख व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आन्नद स्वरूप महाराज ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर उत्तराखण्ड के चारों धामों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश को वर्जित किए जाने की मांग की है।
पत्र में काली सेना प्रमुख ने कहाकि उत्तराखंड इस समय भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आस्था के एक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां के चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में लाखों की संख्या में लोग देश-विदेश से दर्शन करने आते हैं। सुरक्षा के लिहाज से गैर हिंदुओं का प्रवेश बंद किया जाए।
कहाकि अगर चारों धामों में गैर हिंदू अपने साथ कुत्ते और घोड़े के साथ कोई आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे दे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इससे सरकार की जहां वैश्विक स्तर पर फजीहत और बेइज्जती होगी वहीं हिंदू समाज के प्रति एक कलंक का बीज पैदा होगा। कहाकि जिस तरह मक्का मदीना में हिंदुओं को नियमानुसार जाने की इजाजत है, उसी प्रकार आप चारों धामों में गैर हिंदुओं का प्रवेश बंद करने के निर्देश जारी करें।
काली सेना प्रमुख ने कहाकि सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किया जाए कि चारों धामों में हिंदू ही प्रसाद या अन्य प्रकार की दुकानंे खोल सकते हैं।
उन्होंने कहाकि मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को साफ तौर पर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए धारा 25 और 26 के तहत हिंदू मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया है। इसके अतिरिक्त दर्जनों ऐसे मंदिर हैं, जहां गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग