डीपी उनियाल,गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत चुनाव पर्यवेक्षकों देवेंद्र भसीन (राज्य मंत्री) व रविंद्र सिंह राणा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश ने गजा मंडल के जिला पंचायत सदस्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
गजा के कालेज रोड स्थित एक होटल मे अपराह्न मे पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षकों देवेंद्र भसीन व रविंद्र राणा ने गजा मंडल के जिला पंचायत सदस्य गौंसारी (गजा) एवं जिला पंचायत क्षेत्र बैरोला (क्वीली) के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली, गौंसारी वार्ड के लिए 8 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जबकि बैरोला क्वीली जिला पंचायत वार्ड के लिए 4 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की।
विकास खंड चम्बा के गौंसारी वार्ड के लिए गजेंद्र सिंह खाती, अरविंद उनियाल, रतन सिंह रावत, ताजबीर सिंह खाती, ज्योति पंत,सत्येन्द्र सिंह धनोला, भूपेन्द्र सिंह धनोला, व कुलानंद चमोली तथा बैरोला सीट से जोत सिंह असवाल, मकान सिंह चौहान, श्रीमती राजेश्वरी असवाल, मुकेश चौहान ने दावेदारी की, दोनों पर्यवेक्षकों ने एक एक कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अलग कक्ष में दावेदारी प्रस्तुत करने वाले लोगों के सम्बन्ध में गोपनीय ढंग से जानकारी हासिल की।
रायशुमारी करने के बाद मीडिया से कहा कि वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश पदाधिकारियों को प्रेषित करेंगे। कहा कि जिस भी पार्टी कार्यकर्ता का चयन प्रदेश संगठन करेगा, सभी लोग एक जुट होकर कार्य करेंगे, कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है,एवं संगठन मजबूत है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में अपना परचम लहरायेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत गजा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, निवर्तमान प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी विष्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तकनीक शिक्षा प्रतिनिधि सुंदर रुडोला,मानवेंद्र सिंह विष्ट, आनंद सिंह खाती, व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय
हरिद्वार: चमगादड़ टापू क्षेत्र में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही