ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार घायल, महिला की मौत।
हरिद्वार, बहादराबाद। धनौरी जस्ववाला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौरी बाजार में जस्ववाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई।
हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय जखोली में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
हरिद्वार: महाविद्यालय धनौरी में एंटी रैगिंग समिति द्वारा एक मासिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी