हरिद्वार: दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति द्वारा एक मासिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार जी ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. विजय कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई गई है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अनुशासन बनाए रखने एवं एक सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार जी द्वारा किया गया। एंटी रैगिंग समिति की प्रभारी डॉ. अलका सैनी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में रैगिंग की स्थिति के संबंध में सभी से फीडबैक प्राप्त किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष गतिविधि आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त नीति अपनाई जाएगी तथा परिसर को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में समिति के सदस्य डॉ. राखी बालियान, श्रीमती अंजली सैनी, डॉ. विजय कुमार एवं सुश्री मोनिका रानी के साथ-साथ अन्य बाह्य एवं आंतरिक सदस्यों का भी सहयोग रहा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय जखोली में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी
हरिद्वार: स्वामी गोपालाचार्य ने आश्रम को खुर्दबुर्द करने का लगाया आरोप