कोटद्वार, 15/04/2026 : डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में राष्ट्रीय केडेट कोर तथा कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आज “PATHWAYS TO CAREER IN INDIAN ARMY” विषय पर एक विशेष राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी V.S.M. तथा प्रशिक्षण कंपनी कमांडर कैप्टन निर्भय सिंह द्वारा ” भारतीय रक्षा सेवाओं में रोजगार के विभिन्न अवसर ” विषय पर छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए महाविद्यालय के NCC केडेट ने अतिथियो का GUARD OF HONOUR देकर सम्मान किया। प्राचार्य प्रो डी एस नेगी ने कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ ऋचा जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को कार्यशाला का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी थलसेना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता का मुख्य आधार है, जो विदेशी आक्रमणों और आंतरिक खतरों से रक्षा करती है।
कार्यशाला को प्रारंभ करते हुए महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं के मध्य भारतीय सेना में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है ।
भारतीय सेना में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जो युवाओं को एक सुरक्षित भविष्य, साहसी जीवनशैली और देश सेवा का सम्मान प्रदान करते हैं।भारतीय सेना आधुनिक तकनीक, स्वदेशीकरण और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे प्रयासों से लगातार सशक्त हो रही है।
व्याख्यान का प्रारंभ करते हुए कैप्टन निर्भय सिंह ने अग्निपथ योजना (Agniveer Recruitment) की जानकारी देते हुए कहा कि सेना में जवानों के पदों पर भर्ती अब ‘अग्निवीर’ के रूप में होती है। उनके द्वारा इस योजना के लिए पद, योग्यता, चयन प्रक्रिया, स्वास्थ्य सुरक्षा, वेतन, सेवा अवधि एवं अन्य सुविधाओं की छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई ।
साथ ही उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी , कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज, शॉर्ट सर्विस कमीशन, T.E.S., J.A.G, आदि के विषय में जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया।
ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी जी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान परिवेश में भारतीय सेना, वायु सेना एवं जल सेना की सुदृढ़ता की आवश्यकता को बताते हुए देश की सुरक्षा को ही सर्वोपरि कहा।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए ध्येय केंद्रित मेहनत एवं लगन ही सफलता की कुंजी है। राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी ना सिर्फ युवाओं को सुरक्षित भविष्य देती है बल्कि राष्ट्र को भी सुरक्षित करती है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की NCC टीम को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी।
इस कार्यशाला में कोटद्वार महाविद्यालय, डी ए वी पब्लिक स्कूल तथा हेदय हेरिटेज एकेडमी के NCC केडेट के साथ विभिन्न संकायो के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यशाला को सफल बनाया।
साथ ही महाविद्यालय के राष्ट्रीय केडेट कोर के उदित कंडारी, आद्या परिहार, डी ए वी पब्लिक स्कूल से दिव्यांशी शर्मा, हेदय हेरिटेज एकेडमी से विघ्नेश नेगी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य द्वारा सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ ऋचा जैन द्वारा लिखी पुस्तक ” प्रोजेक्ट मैनेजमेंट” का भी विमोचन किया गया। कार्यशाला का समापन महाविद्यालय, राष्ट्रीय केडेट कोर के A.N.O.तथा कार्यशाला के संयोजक डॉ वी सी शाह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
इस अवसर पर लैंसडौन A.R.O. रिक्यूटिंग टीम, डी ए वी पब्लिक स्कूल से वी के शर्मा, हेदय हेरिटेज एकेडमी से विवेक ध्यानी, कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ सुरेश कुमार, डॉ संजय मदान ,डॉ प्रमोद कुमार, डॉ डी के. मौर्य, डॉ धर्म वीर सिंह, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ चंद्र प्रभा भारती, डॉ प्रियम अग्रवाल डॉ सोमेश ढौंडियाल, रश्मि बहुखंडी , के साथ साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रमेश चौहान , डॉ भगवत सिंह रावत, डॉ संदीप कुमार, डॉ रंजना सिंह, डॉ विनोद सिंह, डॉ रोशनी असवाल, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ अमित कुमार गौड़, डॉ मनोरथ प्रसाद नौगाई, डॉ मुकेश रावत, डॉ राकेश शाह, शेखर मैठाणी तथा छात्र संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


More Stories
पौखाल: कोमल रावत बनी टॉपर, विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत
कोटा: हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, समाज बड़ा है, संघ बड़ा नहीं है– निम्बाराम
राजकीय मॉडल मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला का शुभारम्भ