April 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

यू०ओ०यू० के रायपुर देहरादून महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इस अध्ययन केंद्र के रूप नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं अन्य शिक्षार्थियों के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की इस अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर ज्योति खरे एवं सहसमन्वयक प्रोफेसर डॉक्टर सविता वर्मा के द्वारा यह कार्यक्रम शिक्षार्थियों के लिए आयोजित कराया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ द्वारा की गई।

इस इंडक्शन प्रोग्राम में शिक्षार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने इस प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा विभिन्न कोर्सों के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई।

समन्वयक प्रोफेसर ज्योति खरे द्वारा विद्यार्थियों की समस्त उत्सुकताओ का धैर्य पूर्वक उत्तर दिया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा भी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कोर्सों में अपनी रुचि के अनुसार प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया क्योंकि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के कोर्स ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराए जाते हैं जिन्हें विद्यार्थी अपनी नियमित कक्षाओं के साथ भी कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉक्टर रितु कश्यप ,डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौड़, डॉ सरिता तिवारी, डॉ आशुतोष मिश्रा ,डॉ रामचंद्र सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह आदि सभी उपस्थित रहे।

About The Author