हरिद्वार : जनपद के धनौरी स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता (Speech Competition) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने मजदूरों के अधिकार, उनके योगदान तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. बलविंदर कौर एवं डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अलका सैनी ने की।
भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की देवयानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के अजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी को मजदूर दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया गया।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी