May 7, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पैठाणी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का हुआ आयोजन

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 7 मई 2026 को प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अभिभावक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे छात्रों और संस्था के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीटीए की महत्ता और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों, अधोसंरचना और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष श्री अमर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष श्री सुनील डौंडियाल तथा कोषाध्यक्ष श्री गणेश चंद्र, सचिव डॉ. कुमार गौरव जैन, सह सचिव डॉ. कल्पना रावत, विद्यार्थी सदस्य तनिषा गोदियाल (बी.एससी पंचम सेमेस्टर) तथा अंजली भट्ट (बी.एससी पंचम सेमेस्टर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में पीटीए समिति के सदस्यों ने यह सुझाव दिए कि कक्षा में छात्र छात्राओं की निरंतर उपस्थिति, अभिभावकों का लगातार सहयोग था कमजोर छात्र छात्राओं हेतु रेमेडियल क्लास की व्यवस्था होनी चाहिए।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी एवं डॉ. आलोक कंडारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी उपस्थित सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author