May 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार कार्य करने पर पाटिल दम्पत्ति का हुआ सम्मान

कोटा, 8-मई-26 : आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर देवानंद पाटिल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति पाटिल को सम्मानित किया गया।
दोनों को आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें कोडरलिया क्रूज़ यात्रा के लिए भी चयनित किया गया था।

देवानंद पाटिल मूल रूप से मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के छोटे से गांव देवभिलाई के निवासी हैं। वर्ष 2021 से वे अपने बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से कोटा स्थित गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी में निवास कर रहे हैं।

कोडरलिया क्रूज़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लौटने पर गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी कोटा राजस्थान में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र सक्सेना, डॉ. संगीता सक्सेना, पूर्णचंद यादव, अभय पाटिल, सोनिका पाटिल, मोनिका पाटिल, बिमला बोरा, मिस मुस्कान (एना) बोरा, ज्योति ईदनानी, गौरव, गरिमा सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

About The Author