कोटा, राजस्थान: आज दिनांक 8 मई को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पूर्ण होने पर शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पारुल सिंह ने बताया 7 राज गर्ल्स बटालियन के नेतृत्व में पूर्ण हुए इस कार्यक्रम में वीर शहीदों के लिए माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बटालियन कमांडिंग अधिकारी कर्नल सुधा के वी ने सर्वप्रथम कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की तत्पश्चात माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में यूनिट से सूबेदार भूप सिंह, हवलदार प्रवीन, नरेश कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने बताया देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात इन सैनिकों के कारण ही हम यहाँ शांति से जीवन व्यतीत कर पाते हैं। सैनिकों में बलिदान की भावना हम सभी को भी देश प्रेम के लिए प्रेरित करती है।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन