May 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुई सम- सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल, 19 मई 2026 : राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शांति पूर्वक प्रारम्भ हो गई है।

प्रभारी प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी डॉ. कुमार गौरव जैन, सह परीक्षा प्रभारी डॉ. दिनेश रावत ने कहा है कि सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग एवं व्यवसायिक वर्ग के कुल 123 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है जिनकी परीक्षाएं 8 जून 2026 तक चलेगी जबकि आंतरिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

परीक्षा समिति के डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा एवं महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. प्रकाश फोंदणी, भास्करानंद मिश्रा के साथ-साथ प्रवीन पंवार, अनूप बिष्ट, पल्लव नैथानी, राहुल रावत, आशीष कश्यप, भोपाल सिंह, मनवर सिंह आदि के साथ-साथ सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का परीक्षाओं में विशेष सहयोग मिल रहा है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दे दिए गए है।

About The Author