June 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तराखंड: विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा रोपा। राज्यपाल ने नागरिकों से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल झील क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि झीलों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए।

About The Author