September 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

नगर पंचायत गजा सभागार में एक दिवसीय “लोक कल्याण मेला” का आयोजन

डी पी उनियाल, गजा: शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत गजा सभागार में एक दिवसीय लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र के रेहड़ी, फेरी व्यवसायियों व पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व उनके परिवारों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ कर लाभान्वित करना रहा, अध्यक्ष ने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील आमजन से की।

अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार तथा जनपद के शहरी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी ने पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वनिधि से समृद्धि योजना की जानकारी दी।

सीटी मैनेजर अरविंद जोशी ने डिजिटल लेनदेन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी साथ ही क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने को प्रेरित किया, लोक कल्याण मेला में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक व सहकारी बैंक शाखा गजा के शाखा प्रबंधकों द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, और पी एम जनधन योजना के बारे में बैठक में उपस्थित लोगों को दी।

लोक कल्याण मेला में नगर पंचायत के सभी चारों सभासद, नगर पंचायत कर्मचारी अजय सिंह, नेहा रानी, नितेश चौहान, दिनेश सिंह चौहान तथा स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में गजा घंटाकर्ण महोत्सव में सहयोग करने वाले समिति के लोगों को उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार गजा व अध्यक्ष नगर पंचायत गजा ने स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया।

उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,मंडल महामंत्री सुनील चौहान,बरिष्ठ पत्रकार सूर्य चंद्र सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, मंडल महामंत्री सुनील चौहान, पूरण सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण, दयाल सिंह सजवाण, रिटायर सूबेदार मनजीत सिंह नेगी, नगर पंचायत कर्मचारी अजय सिंह, नितेश चौहान, नेहा रानी, दिनेश सिंह, बलवंत सिंह, महेश सिंह, लखन पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, वलवंत सिंह, सहित सभी पर्यावरण मित्रों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

About The Author