इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेश चन्द्र ममगाईं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र जीवन-पद्धति है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग शिक्षक श्री प्रकाश चन्द्र के द्वारा प्रातःकाल सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर योग के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।
रोवर्स एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. गोविन्द कुमार ने कहा कि योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है तथा युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करता है तथा योग दिवस के अवसर पर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


More Stories
ओम आरोग्यं योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन
परिवारवादी हिटलरशाही से मोहभंग, राष्ट्रप्रथम के विचार से जुड़ रहे विपक्ष के जनप्रतिनिधि — अरविन्द सिसोदिया
स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग: सुबोध उनियाल