- सतर्क निगरानी और मजबूत पुलिसिंग ने सुलझाई हत्या की गुत्थी सुलझा
- पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, आरोपी ने कबूला जुर्म
हरिद्वार, 26.06.2026 : जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा चौक स्थित गुफरान चिकन सेंटर के समीप एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रुड़की भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस इनपुट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार जांच की गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी शहनवाज पुत्र मीरू निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) ने बताया कि उसकी पुत्री का प्रेम विवाह उसके सगे भांजे मुफीद के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और तलाक की स्थिति उत्पन्न हो गई।
आरोपी अपनी पुत्री का वैवाहिक जीवन टूटने और उसके भविष्य को लेकर अत्यधिक आक्रोशित था। वह अपनी पुत्री का जीवन बर्बाद होने के लिए मृतक मुफीद को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश के चलते उसने पूर्व नियोजित योजना बनाई, भगवानपुर पहुंचकर एक चाकू खरीदा और मौका मिलते ही मुफीद पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आवश्यक धाराओं की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
हरिद्वार : टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन परिवार द्वारा हुआ एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण