July 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हरेला पर्व के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की पर्यावरण समिति के तत्वावधान में हरेला पर्व के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के संवर्धन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण समिति की प्रभारी डॉ. राखी बलियान के नेतृत्व में समिति के सदस्य डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आकाश, श्री अंकित कोहली एवं डॉ. कुमुद चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की उपप्राचार्य एवं मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अलका सैनी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रियंका कुमारी तथा डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्यों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूपीएनएल कर्मचारी श्री कुलदीप का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने वृक्षारोपण एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने समाज के सभी नागरिकों से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में यूपीएनएल कर्मचारी श्री कुलदीप का वृक्षारोपण एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About The Author