अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल 16/07/2026: आज शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण एवं हरेला पूजन से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी के मार्गदर्शन में प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।
प्राचार्य जी ने अपने वक्तव्य में कहा हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि, संस्कृति और जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी उपस्थित लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।इस अवसर में सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ – राष्ट्रीय खेल दिवस पर कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन
धनौरी: अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत पर्यावरण समिति द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम