August 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना 

देवेंद्र सक्सेना

कोटा,13 – 8 – 2026 : देवेंद्र सक्सेना अंतराष्ट्रीय गायत्री परिवार के सदस्य, संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के महामंत्री ने वन्दे मातरम बिल पास तथा लोक सभा में सम्पूर्ण वंदेमातरम गायन होने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या का अपना अमेरिका यात्रा का संस्मरण साँझा किया।

देवेंद्र सक्सेना

15 अगस्त 1993 की पूर्व संध्या पर लॉस एंजेल्स अमेरिका में एक भव्य भारतीय संगीत संध्या का आयोजन हुआ जिसमें मुझे वरिष्ठ सदस्यों के साथ भाग लेकर प्रज्ञा गीतों व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देने व तबला वादन करने का अवसर प्राप्त हुआ। टिकट लेकर पूरा हॉल खचाखच भर गया था। दूर दूर से लोग सपरिवार कार्यक्रम सुनने आए।

वंदेमातरम एवं जन गण मन गाकर मुझे और पूरी संगीत टीम को अत्यधिक आत्म गौरव की अनुभूति हुई। आज भारत में सम्पूर्ण वंदेमातरम गायन के लिए भारत सरकार का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लोक सभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी का हार्दिक आभार साधुवाद वंदेमातरम को लेकर जनता जनार्दन उत्साहित है , यह निर्णय बहुत ही प्रशंसनीय है।

मिरांडा थिएटर लाॅस एंजेल्स अमेरिका यह सांस्कृतिक संध्या चैरिटी के लिए जिसकी राशि भारतीय देव संस्कृति के अश्वमेध यज्ञ लॉस ऐंजिलिस के सहयोग के लिए आयोजन समिति ने स्थानीय समिति को भेंट की ।

हमारी प्रस्तुति में वंदेमातरम,

मेरा रंग दे बंसती चोला, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात…. ऐ मेरे वतन के लोगों, हिमाला की बुलंदी से सुनो आवाज़ है आई,

हम भारत माता के बेटे,

गायत्री माता के बेटे ,

तुम्हे जगाने आये हैं

जाग उठो भारत के वीरों

तुम्हें जगाने आऐ है,

एक बनेंगे नेक बनेंगे

प्यार बढाने आये हैं तथा समापन भारतीय राष्ट्र गान से हुआ।

देश भक्ति गीतों ने सभी भारतीयों को राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में भारत वर्ष , देशभक्ति, भारतीय संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता के प्रति अतंरराष्ट्रीय गायत्री परिवार के संचालक वैज्ञानिक संत श्रध्देय डॉ 0 प्रणव पण्डया जो इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे उनके प्रति शांतिकुंज हरिद्वार के पवित्र प्रांगण से आई हमारी संगीत टोली के भाई ओंकार पाटीदार, स्वयं (देवेंद्र सक्सेना), श्री शांति भाई के प्रति अनन्य प्रेम उत्साह देखा।

सभी प्रवासियों को अपनी मातृभूमि की याद आ रही थी। सभी वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाये आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार युग निर्माण लॉस एंजेलिस , प्रवासी भारतीय चिनू भाई ठक्कर, धीरू भाई पटेल, महेश भाई भट्ट, मीना बेन भट्ट, करसन जी भाई, मनु भाई सोलंकी, पिनाकिन भाई, रमेश भाई आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा जिनके नाम अमेरिका में प्रकाशित संलग्न पत्रक में प्रकाशित हुए हैं।

About The Author