डी पी उनियाल,गजा: विकास खंड चम्बा के राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली मे शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
कालेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह खडवाल द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया गया तथा विद्यालय में संचालित समस्त शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।
बैठक का संचालन करते हुए शिक्षक अरविंद कोठियाल ने अभिभावक संघ के गठन का महत्व के साथ साथ विगत सत्र 2025-26 के परीक्षाफल एवं उपलब्ध भौतिक संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, शिक्षक मलेंद्र कुमार पाल द्वारा सभी अभिभावकों को संघ के गठन की प्रक्रिया एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य भौतिक संसाधनों को बढाने की बात कही, साथ ही बोर्ड परीक्षाफल एवं गृह परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना मे विद्यालय के दो छात्रों का चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक की कार्यवाही के साथ ही प्रवक्ता धर्म सिंह तोपवाल ने भी विचार रखे, शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए गठन की प्रक्रिया में अभिभावकों ने सर्व सम्मति से तीसरी बार विजयराम उनियाल को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गयाा।
उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य राजपाल सिंह खडवाल, सचिव शिक्षिका बिमला पंत, कोषाध्यक्ष रोशनलाल, संयुक्त मंत्री श्रीमती सौंला देवी, एवं सदस्य मे श्रीमती पूजा पुंडीर, कौशल्या देवी, कौशल्या देवी बहुगुणा, सावित्री देवी का चयन निर्विरोध किया गया ।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विजयराम उनियाल ने सभी अभिभावकों व शिक्षक- शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर श्रीमती पूजा पुंडीर, कौशल्या देवी, विनिता देवी, सौंला देवी, गीता देवी, अर्चना देवी, सीता देवी, बबिता देवी, संजय कुमार, कौशल्या देवी, बबिता उनियाल, रोशनलाल एवं सभी शिक्षक अभिभावक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में शुरू की गईं निःशुल्क प्रशिक्षण सुविधाएं
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित