September 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव में “भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047 सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर, संगोष्ठी का शुभारंभ

डीपी उनियाल: राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव में “भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047 सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर, संगोष्ठी का शुभारंभ।

भारतीय उर्जा परिदृश्य , सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ पर व्याख्यान “, चम्बा /टिहरी विकास खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव (प्रतापनगर) मे किया गया।

विज्ञान संगोष्ठी की थीम ” भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047 सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ ” विषय पर थी, संगोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार एवं विज्ञान संगोष्ठी प्रभारी अनिल नेगी तथा धनराज कोहली प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज लम्बगांव के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगोष्ठी मे 40 विद्यालयों के 55 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर छात्रों ने ‘ भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047 सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ ‘ विषय पर विस्तार से अपने अपने विचार प्रस्तुत किए, छात्र छात्राओं ने उर्जा संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी से भारत को उर्जा समपन्न बनाने पर जोर दिया।

विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गालूड़धार के छात्र सौरभ खरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही दूसरे स्थान पर कु. अनिता राजकीय इंटर कॉलेज तोली सैण मुखेम व तीसरे स्थान पर कु. अनूपा राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत रहे, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने विजेता एवं प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को पुरुष्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद विजल्वाण ने किया, संगोष्ठी मे निर्णायक की भूमिका मे अनिल सिंह, लक्ष्मण सजवाण, रेशमा नकोटी, मनोज नेगी , लवजीत बधानी, नरेश विजल्वाण, हरीश पंवार, केशव विजल्वाण, विनोद सिंसवाल, सुरेंद्र सिंह शिक्षक शामिल रहे, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार व प्रधानाचार्य धनराज कोहली ने सभी विद्यार्थियों व उनके शिक्षकों को बधाई दी,

About The Author