डी पी उनियाल, गजा: तहसील गजा मे तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण करते ही आई. ए. एस. ( I. A. S.) प्रशिक्षु सुश्री ज्योति ने नगर पंचायत गजा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)गजा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, संकुल संसाधन केंद्र, शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक गजा का निरीक्षण किया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा मे उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, रोगियों की संख्या, व स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा डा. अनिशा मलिक से जानकारी भी ली।
प्राथमिक विद्यालय गजा मे उपस्थिति के साथ ही छात्र छात्राओं के साथ पाठ्यक्रम के शैक्षिक स्तर को भी देखा, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए देखा कि भवन की स्थिति जर्जर है मौके पर ही आंगनबाड़ी केंद्र गजा को संकुल संसाधन केंद्र के कमरे में शिफ्ट कराया गया।
साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को निष्प्रयोज्य करवा कर नये आंगनबाड़ी भवन बनाये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर वाया गया, साथ ही बच्चों के लिए सुलभ शौचालय, रोशनदान, खेलकूद, मानसिक विकास के उपकरण आदि की उचित व्यवस्था आदि के निर्देश भी दिए गए।
राजकीय पालिटेक्निक गजा मे कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ही कालेज में अध्ययनरत बालक बालिकाओं के साथ चर्चा की गई तथा कालेज में संचालित तीनों ट्रेडों की जानकारी प्रधानाचार्य से ली गई।
सभी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान शौचालय, पेयजल, व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
आई. ए. एस. प्रशिक्षु सुश्री ज्योति तहसीलदार गजा ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। बताया कि समय समय पर ग्राम पंचायतों का भ्रमण भी करेंगी,


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र