September 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में छात्र संघ निर्वाचन के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित

पौखाल:  इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल के छात्र-संघ निर्वाचन 2026-27 के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिसमें अध्यक्ष पद पर कु. अंजू धारगै (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), उपाध्यक्ष पद पर कु. शालिनी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), सचिव पद पर श्री साहिल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), कोषाध्यक्ष पद पर कु. प्रमिला (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर श्री अरुण (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) पर निर्विरोध घोषित हुई।

तत्पश्चात छात्र संघ संविधान में वर्णित सभी नियमों का पूर्णरूपेण पालन करने की शपथ कार्यक्रम- प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र की अध्यक्षता एवं छात्र संघ मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद नारायण के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें सभी शिक्षकगण कार्यालय कर्मचारीगण एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author