कोटाबाग, 29 सितंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
निर्वाचन के उपरांत घोषित परिणामों में विभिन्न पदों पर निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, एल.आई.यू. टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त हुआ।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर लता आर्या, पिता श्री गिरीश राम, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर बबीता, पिता श्री फकीर राम, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने विजय प्राप्त की। संयुक्त सचिव पद पर भूमिका रावत, पिता श्री निर्मल सिंह, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर निर्वाचित हुईं।
इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर कनिका त्रिपाठी, पिता श्री मुकेश चन्द्र, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर; संकाय प्रतिनिधि पद पर मनीषा बोहरा, पिता श्री प्रेम सिंह बोहरा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंजली बिष्ट, पिता श्री ज्ञान प्रकाश, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर निर्वाचित हुईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
निर्वाचन प्रक्रिया के सफल समापन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कमरुद्दीन ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संघ महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा छात्रहित से जुड़े विषयों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कमरुद्दीन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, एल.आई.यू. टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संत कुमार ने छात्र संघ निर्वाचन के सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होने पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं अनुशासित सहभागिता से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।
उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे छात्रहित एवं महाविद्यालय की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा महाविद्यालय में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपजिलाधिकारी कालाढूंगी, तहसीलदार कालाढूंगी, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कोटाबाग के प्रभारी उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र राणा सहित उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों का महाविद्यालय को विशेष सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके साथ ही एल.आई.यू. टीम द्वारा भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
छात्र संघ निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को समाचार माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर जनता एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी सम्मानित प्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 निर्धारित नियमों एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराया गया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन की सफलता सामूहिक सहयोग, प्रशासनिक समन्वय, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की सकारात्मक सहभागिता का परिणाम है।
उन्होंने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी, तहसीलदार कालाढूंगी, पुलिस प्रशासन, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कोटाबाग के प्रभारी उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र राणा, एल.आई.यू. टीम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के साथ महाविद्यालय में लोकतांत्रिक छात्र प्रतिनिधित्व की नई कार्यावधि का शुभारंभ हुआ।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन