धनौरी, हरिद्वार, 29 सितंबर 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज में सत्र 2026–27 के लिए निर्विरोध निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय में आपसी सामंजस्य, सौहार्द एवं लोकतांत्रिक भावना का परिचय देते हुए छात्र संघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रियंका त्यागी, सह चुनाव अधिकारी डॉ. हरीश रावत एवं संपूर्ण चुनाव टीम की देखरेख में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है—
अध्यक्ष: श्री रोहित कुमार, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, निवासी रावली महदूद, बहादराबाद।
उपाध्यक्ष: श्री राहुल कुमार, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, निवासी धीरमाजरा।
सचिव: श्री तरुण सैनी, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, निवासी कोटा मुरादनगर।
सह-सचिव: कु. आकांक्षा, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, निवासी दौलतपुर।
कोषाध्यक्ष: कु. दीक्षा, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, निवासी औरंगाबाद।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (U.R.): श्री जुनैद, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, निवासी मेहवड़ कला।
इसके अतिरिक्त छह सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं—कु. आयुषी, कु. सना प्रवीण, कु. खुशी सैनी, कु. पूजा सैनी, कु. शालिनी सैनी एवं कु. पायल—ने भी अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र संघ के पदाधिकारियों से महाविद्यालय परिसर में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं सौहार्द बनाए रखने तथा छात्र-हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें महाविद्यालय के सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रियंका त्यागी एवं सह चुनाव अधिकारी डॉ. हरीश रावत ने शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए पूरी चुनाव टीम, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र संघ से महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए छात्रहित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना सम्पन्न, छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ