October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार- सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता जी का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदनाएं

हरिद्वार:  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के पद पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता 78 वर्षीय मुन्नी चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। आज खड़खड़ी श्मशान घाट पर दिवंगत मुन्नी चौहान का अंतिम संस्कार किया गया।

उनके बड़े पुत्र सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज नंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय रावल, महासचिव अमित कुमार गुप्ता, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट सहित अनेक पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दुखद सूचना पर नवल टाइम्स, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।

About The Author

You may have missed