नैनबाग – राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार एवं संचालन डॉ. मंजू कोगियाल ने किया।
संघ के गठन के दौरान अभिभावकों ने सर्वसम्मति से श्री नरेंद्र तोमर को अध्यक्ष, श्री आनंद सिंह को उपाध्यक्ष, श्रीमती रीना देवी को कोषाध्यक्ष तथा श्री पंकज लाल को सह सचिव चुना।
वहीं, डॉ. मंजू कोगियाल को शिक्षक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा श्रीमती प्यारो देवी, श्रीमती रीना देवी, श्री राजेंद्र चौहान, श्री पंकज लाल और श्री संदीप को संघ का सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने अभिभावक-शिक्षक संघ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. सुनीता गोसाई, योग शिक्षक राजमोहन सिंह रावत सहित महाविद्यालय के कर्मचारी रेशमा बिष्ट,दिनेश पंवार,भुवन चंद डिमरी, विकेश,अनिल,रीना,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में NSS के तत्वावधान में रक्तदान, नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में वित्तीय साक्षरता एवं कैरियर उन्नयन पर वेबिनार आयोजित