देहरादून , 28 अक्टूबर 2026 : उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर राज्य की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अधिसूचना जारी की है।
यह अवकाश राज्य के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए घोषित किया गया है।
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति से यह निर्णय लिया गया है। अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, करवा चौथ के पर्व को देखते हुए महिला कर्मचारियों को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय से राज्य के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बड़ी राहत मिलेगी।




More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘माइंड फुलनेस योग कार्यक्रम’ का आयोजन
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित