October 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा शिवालिक पब्लिक स्कूल में शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रुड़की: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी (हरिद्वार) द्वारा शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढंडेरा (रुड़की) में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास और आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘आउटरीच एजुकेशनल अवेयरनेस प्रोग्राम’ का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंकुर नेहरा ने ‘वैदिक गणित के अनुप्रयोगों’ पर व्याख्यान देते हुए गणनाओं को सरल और तीव्र बनाने के तौर-तरीके सिखाए।

डॉ. करिश्मा तोमर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के भविष्य एवं रोजगार में इसकी भूमिका से अवगत कराया। इसके साथ ही सुश्री मोनिका रानी ने ड्राइंग एवं पेंटिंग के महत्व को समझाते हुए कला को स्वरोजगार और कौशल विकास का सशक्त माध्यम बताया।
विभिन्न विषयों पर आधारित इस प्रेरणादायक सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का संयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकुर नेहरा द्वारा किया गया।

About The Author