- 15 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर सौदना और हिलासवाली गांव के समीप जुटे प्रभावित
- मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुआ आंदोलन
देहरादून / टिहरी: सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापितों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ‘सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति’ का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुक्रवार (13 नवंबर) को दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और मांगों के जल्द समाधान की गुहार लगाई।
दो विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण हुए एकजुट
यह आंदोलन धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव तथा रायपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर शासन-प्रशासन से अपनी 15 सूत्रीय मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

मातृशक्ति और युवाओं की रही भारी भागीदारी
आंदोलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी 15 सूत्रीय जायज मांगों का ठोस निराकरण नहीं हो जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

आंदोलन में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
धरना-प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार, सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, सुमित कंडारी और संयुक्त सचिव दीपेंद्र कोठारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य कंडारी, हरेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य (भुस्ती) श्रीमती सीता मनवाल, दिनेश पंवार, विजेंद्र सिंह सौंद, योगेंद्र पंवार और खेमराज कंडारी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अधिवक्ताओं के चेंबर से AC के कॉपर पाइप व वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी दबोचा
घर पर फायरिंग और दीपावली के दिन हमले के प्रयास से दहशत में परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भव्य यज्ञ और वेद मंत्रों के साथ आर्य समाज बीएचईएल का 62वां वार्षिकोत्सव प्रारंभ, स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित