शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य एवं G-20 समिति के संयोजक डॉ० अजय कुमार के दिशा निर्देशन मे जलवायु परिवर्तन आयाम और परिणाम विषय पर रैली का आयोजन किया गया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर ध्यान देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना होगा।
साथ ही साथ पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोकना होगा। छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री अमित कुमार सिंह, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई एवं समस्त छात्र छात्राओं मौजूद रहे।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर