हरिद्वार, 24 दिसम्बर: रविदासीय धर्म प्रचारक रविदासी संदीप खत्री ने कहा है कि अंकिता भंडारी के हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग घटना पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं।
प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संदीप खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोग सोशल मीडिया पर तथ्यहीन और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दुख का विषय है कि जब अंकिता भंडारी की हत्या हुई तो ऐसे लोग कहीं नजर नहीं आए और अब इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
संदीप खत्री ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने में लगी हुई है। लेकिन अंकिता के परिवार की आर्थिक सहायता इन लोगों द्वारा नहीं की गई। जो लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार कर भ्रम फैला रहे हैं।
ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो जारी कर भ्रम फैला रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
ऑडियो वीडियो की सत्यता का भी पता लगाया जाए। संदीप खत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब