अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग हुई पूरी,विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से नई चुनाव नियमावली को वापस ले लिया।
अब पिछले वर्ष के नियमों पर ही कराए जाएंगे छात्रसंघ चुनाव। प्रथम वर्ष व पिछले वर्ष में गैप के छात्र भी लड सकेंगे छात्रसंघ चुनाव।
जिसपर महासंघ महासचिव उदित मौर्य ने विश्वविद्यालय कुलपति का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा छात्रसंघ चुनाव हेतु नई चुनाव नियमावली जारी की गई थी, जिसमें कई आपत्तिजनक नियम होने के कारण विद्यार्थी परिषद ने उसका पूर्ण रूप से विरोध किया था।
11 अक्टूबर को विद्यार्थी परिषद की तरफ से प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत जी द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा गया था। परंतु पाँच दिन पूर्ण होने पर भी जब विश्वविद्यालय ने नियम वापस नहीं लिए तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का घेराव किया।
जिसके बाद विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एन के जोशी जी द्वारा तत्काल प्रभाव से कुलसचिव को नियम वापसी लिए जाने के लिए आदेशित किया गया।
प्रदर्शन मे विभाग संगठन मंत्री टिहरी प्रवीण असवाल, महासंघ महासचिव उदित मौर्य, जिला संयोजक अर्जुन नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स