नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाना आइएएस अधिकारी और उनकी आइएएस पत्नी दोनों को ही महंगा पड़ा है। स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाली खबर वायरल होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार को स्टेडियम में कुत्ता घुमाना इतना महंगा पड़ा कि संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर कर दिया है साथ ही उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का भी अरुणाचल तबादला कर दिया गया है।
मामला राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम का है जहां कुत्ता घुमाने के दौरान एथलेटिको से शाम 7:00 बजे से पहले स्टेडियम खाली करा लिया जाता था इससे उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा था मामला बढ़ा तो कार्यवाही की मांग उठने लगी शाम को गृह मंत्रालय ने 94 बैच के अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।
बता दें कि आइएएस अफसर और उनकी पत्नी पर आरोप है कि संजीव खिरवार अपने कुत्ते के साथ वाक करने त्यागराज स्टेडियम आया करते थे, जिस कारण खिलाड़ियों और कोच को प्रैक्टिस करने में परेशानी होती थी। प्रैक्टिस में आ रही रुकावट की वजह से परेशान कुछ खिलाड़ियों ने अपना ट्रांसफर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में करवा लिया है।
आपको बताए कि विवादो में आने के बाद दोनो अधिकारियों का अलग अलग जगह पर तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है आईएएस संजीव खिरवार को लद्दाख भेजा गया है दिल्ली से लद्दाख की दूरी 968 किलोमीटर है जबकि संजीव खिरवार की पत्नी रिंकू दुग्गा का दिल्ली से ढाई हजार किलोमीटर दूर अरुणाचल में तबादला कर दिया है।
हालांकि आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है और न ही मेरी वजह से एथलीट्स को दिक्कत हुई है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन