उज्जैन: राष्ट्रीय एकता दिवस के विशेष अवसर पर जीआरपी उज्जैन में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुश्री शिल्पा मोंगिया को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘नवदुनिया नायिका सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के हाथों प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
नवदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सुश्री शिल्पा मोंगिया को पुलिस सेवा के दौरान कानून व्यवस्था, जनसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति अद्वितीय निष्ठा दिखाने के लिए चुना गया। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
परिजनों और मित्रों में हर्ष की लहर
सुश्री शिल्पा मोंगिया को मिले इस प्रांतीय स्तर के सम्मान से उनके विभाग, मित्रों और परिवार में खुशी का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनकी सहेलियों और परिजनों, जिनमें मुख्य रूप से आरती गौर और उर्वशी डाबी शामिल हैं, ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।



More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार: 38 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद होमगार्ड प्रमोद कुमार सेवानिवृत्त, यातायात पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
कलियर: होटल में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला फरार आरोपी दानिश गिरफ्तार