उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी- शिक्षक संगठन उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान सरकार में राज्य मंत्री उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रताप सिंह पवार का स्वागत एवं सम्मान समारोह 25 मई रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि प्रताप सिंह पवार के राज्य मंत्री बनने के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद हरिद्वार के अनेक संगठनों के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी नेता को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
कर्मचारी एवं शिक्षक मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं। जिला महामंत्री अनिल कुमार ने कहा इस सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व संगठन के प्रान्तीय पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे।
जिला अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने सभी कर्मचारी एवं शिक्षकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम पहुंचकर सम्मान समारोह को सफल बनाने में सहयोग करें।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन