उत्तराखंड: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं।
जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है, जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं। जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग में 144400, 20-29 आयु वर्ग में 1627026, 30-39 आयु वर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयु वर्ग में 1779879, 50-59 आयु वर्ग में 1233140, 60-69 आयु वर्ग में 780598, 70-79 आयु वर्ग में 434870 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा नागरिक जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तुदास उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन