उत्तराखंड में आज कोरोना के मामलो मेंं आज बढ़ोतरी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344385 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 03 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3305611 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 21 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 06 , हरिद्वार से 01, नैनीताल जिले से 05, उधमसिंह नगर से 02, पौडी से 02, टिहरी से 0, चंपावत से 04 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344385 मरीजों में से 330611 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6174 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7411 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 189 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।


More Stories
उत्तराखंड: राज्य के सात जिलों में नए सीएमओ की तैनाती
योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मिले कृष्णावतारम पार्ट-1 के कलाकार
हरिद्वार: राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन