उत्तराखंड: राज्य के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मैग्नीट्यूड मापी गई। बता दें कि उत्तरकाशी में बीती दो अक्तूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं, टिहरी जिले में भूकूंप की तीव्रता 4.5 थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि भूकंप से टिहरी जिले में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। वहीं राज्य में लगातार आ रहे भूकंप के झटके किसी बड़े खतरे की चेतावनी तो नहीं।


More Stories
महाविद्यालय थत्यूड़ में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में भूगोल परिषद का गठन, विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन