उत्तराखंड: राज्य में बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज शाम 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा इसको लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बौछार की संभावना है।
वहीं 23 सितंबर को बागेश्वर ,नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं कहीं बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,चमोली, उधम सिंह नगर ,नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
वही 25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन