उत्तराखंड: वैश्विक महामारी कोविड-19 का कहर जारी है ,आज राज्य के 12 जनपदों में कोरोना वायरस के 2682 नये मामले सामने आए है।
राज्य में आज कोरोना के कुल 2682 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 369954 पहुंच गया है।
जबकि राज्य में आज 328 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 337865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2682 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 1331 ,हरिद्वार से 351 , नैनीताल जिले से 188, उधमसिंह नगर से 281 , पौडी से 159, टिहरी से 79, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 69, अल्मोड़ा 74, बागेश्वर से 71, चमोली से 35 , रुद्रप्रयाग से 13, उत्तरकाशी से 31 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 369954 मरीजों में से 337865 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 7426 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7440 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 17223 है। इधर रिकवरी रेट 91.33 प्रतिशत पहुंच गया है।



More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
गजा: छात्र छात्राओं ने नवाचार मे सीखा टोकरियाँ बनाना, कौशल विकास से बढा आत्मविश्वास
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में “एप्लाइड जीनोमिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स” पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ