एनटीन्यूज़: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है.
बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं. 15 दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी.
सूत्रों की माने तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य का पार्टी आलाकमान करेगी उपयोग ऐसे में संवैधानिक पद से बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है.
इसी के साथ एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. बेबी रानी मौर्य तीन साल तक रही है उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं. अब उनके विधासभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.
माना जा रहा है कि बेबी रानी मौर्य यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं. इस वजह से उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है.
वहीं आज ही यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को विधानसभा चुनाव के लिए यूपी का प्रभारी बनाया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस्तीफे के बाद अब बेबी रानी मौर्य को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल