परीक्षा देने के लिए आई एक युवती मुनि की रेती क्षेत्र में योग निकेतन घाट पर एक युवती आचमन के दौरान गंगा में बह गई। जिसे देख उसके साथियों के होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम गंगा में बही युवती की तलाश कर रही है। युवती टिहरी से प्रतियोगी परीक्षा देने आई थी।
जानकारी के मुताबिक, टिहरी की रहने वाली 18 वर्षीय आयुषी चमोली अपने कुछ दोस्तों के साथ एंट्रेस एक्जाम देने के लिए ऋषिकेश पंहुची थी। वो अपने चार अन्य साथियों के साथ खारा स्रोत के पास योग निकेतन घाट पर गई थी। तभी वो गंगा में आचमन के दौरान अंसतुलित होकर नदी में गिर गई। जब तक अन्य साथी कुछ कर पाते तब तक वो गंगा की लहरों में ओझल हो गई। इस घटना के बाद उसके साथियों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुन स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, टीम मौके पर सर्च अभियान चला रही है। गंगा में डूबी युवती का नाम आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली उम्र 18 वर्ष है। जो टिहरी जिले के ग्राम पाटा की रहने वाली थी।
एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि एक युवती की गंगा में डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम की ओर से घटनास्थल के आस पास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। गंगा में सर्चिंग की जा रही, लेकिन किशोरी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन