धनौरी, हरिद्वार: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में धनौरी पी.जी. कॉलेज के विशुद्ध नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इसी स्पर्धा में महाविद्यालय के अभय सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय दोनों स्थानों पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं, 4×100 मीटर रिले दौड़ में अभय सैनी, मुकुल, अतुल एवं निहाल की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त, 10,000 मीटर वॉक रेस में महाविद्यालय की छात्रा अंजलि ने कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 7 पदक हासिल किए, जिनमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राहुल कुमार तथा टीम मैनेजर के रूप में डॉ. कुमुद चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई