देहरादून: सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को आज उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये ले रहा था ।
सीबीआई ने आरोपी के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000/- रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40,000/- रुपये रिश्वत तय हुये।
सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 /- रुपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में कल पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।


More Stories
हरिद्वार: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्तों का भव्य अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हल्द्वानी: फ्रिज का प्लग निकालते समय करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत