एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N हरिद्वार ने आज 5th जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के शुभ अवसर पर Mega Tree Plantation Drive की हरिलोक कालोनी से शुरुआत की । नीम और अशोक के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर एली श्रीराम गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के अतिरिक्त, एली मनोज शर्मा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव , और जुर्स क्लब के एली भुवन चंद्र पंत, एली टी एन शर्मा, श्याम सुंदर वाधवा, रिशी पाल शर्मा आदि अनेक कालोनी निवासी सम्मिलित हुवे ।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली श्रीराम गुप्ता ने अनौपचारिक चर्चा में बतलाया कि Mega Tree Plantation Drive जून और जुलाई माह में किया जायेगा। डिस्ट्रिक्ट के अलावा, सभी 22 होम क्लबस अपने क्षेत्रों में पौधा रोपण कार्य करेंगे । ज्यादा पेड़ लगाने वाले को सम्मानित करने की भी योजना है । पर्यावरण संरक्षण एलायंस क्लब का नैतिक दायित्व है । इस अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण भी किया गया ।


More Stories
सभी नागरिक थोड़ी-थोड़ी सावधानी और आत्मसंयम अपनाए, भारत को फौलादी मज़बूत बनाएं – अरविन्द सिसोदिया
कोटा: मदर्स डे पर मातृत्व को किया नमन, बेटियों ने मां को बताया जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा
हरिद्वार के सेतुओं को मिल सकते हैं माँ गंगा के नाम, जिलाधिकारी को सौंपा गया प्रस्ताव