हरिद्वार/ धनौरी: दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित एशियन फिजिक्स ओलंपियाड (APhO) 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक, 4 कांस्य पदक एवं 1 Honorable Mention प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया।
भारतीय विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच एवं कठिन परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
भारतीय टीम के छात्र स्वानिक गोयल (Svanik Goel) को Honorable Mention प्राप्त हुआ।
वहीं रघुकुल भूषण (Raghukul Bhushan), मानस गोयल (Manas Goel), हर्षित सिंह (Harshit Singh) एवं आयाम जैन (Aayam Jain) ने कांस्य पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।
इसके अतिरिक्त प्रणित माथुर (Pranit Mathur), जिनांश जिग्नेश शाह (Jinansh Jignesh Shah) एवं जयन्त नायडू द्वारापुरेद्दी (Jayanth Naidu Dwarapureddi) ने रजत पदक अर्जित कर भारत को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, जो IAPT-APhO के कोऑर्डिनेटर तथा भारतीय दल के साथ एशियन फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में सम्मिलित हुए, ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता भारतीय युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार सैनी ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है तथा इससे अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उपप्राचार्या डॉ. अलका सैनी तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सहायक आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने भी भारतीय टीम को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करती हैं, बल्कि विज्ञान एवं शोध के माध्यम से समाज की उन्नति और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं


More Stories
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ