- मेले के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर भी की गई विस्तृत रूप से चर्चा
हरिद्वार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 24/06/2025 को CCR स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।
यह बैठक जनपद हरिद्वार में नियुक्त ट्रैफिक वॉलिंटियर्स के साथ आगामी कांवड़ मेला 2025 के संदर्भ में आयोजित की गई थी, गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक हरिद्वार, यातायात निरीक्षक हरिद्वार द्वितीय एवं यातायात निरीक्षक रुड़की द्वारा ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु किस प्रकार की कठिनाइयाँ आ सकती हैं, तथा उन कठिनाइयों के क्या-क्या संभावित समाधान हो सकते हैं।
गोष्ठी में लगभग 35 ट्रैफिक वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे। सभी के द्वारा कांवड़ मेले को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अपने पूर्ण सहयोग का वादा किया गया ।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी