आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में दो दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता प्रदर्शनी का समापन हो गया।
उपभोक्ता मंच के तत्वावधान में जागरुकता प्रदर्शनी के द्वितीय दिन छात्राओं द्वारा सौंदर्य प्रसाधन तथा खाद्य सामग्री में मिलावट से संबंधित स्टॉल लगाया जिसमें उपभोक्ताओं को जागरुक करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने बताया कि आजकल कई सौंदर्य प्रसाधन बाजार में नकली मिल रहे हैं लेकिन यदि हमें सही गलत की पहचान होगी तो हम इस ठगी से बच सकते हैं और स्वयं को नुकसान से बचा सकते हैं। खाद्य सामग्री में मिलावट भी हमारे स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ है अतः हमें इस जागरूक रहना चाहिए।
उपभोक्ता मंच प्रभारी डॉ. पुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का यही उद्देश्य है कि हम एक जागरूक नागरिक बने और स्वयं तथा समाज को इस धोखाधड़ी से बचाएं।
प्रदर्शनी के द्वितीय दिन महाविद्यालय की प्राचार्य सहित कई संकाय सदस्यों तथा छात्राओं ने इसका लाभ उठाया. उपभोक्ता मंच के सदस्य डॉ. धर्म सिंह मीणा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक