राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स के द्वारा आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामपुरा के निकट परिवेश में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।
साथ ही उनके लिए दाने का इंतजाम भी किया गया। भीषण गर्मी एवं पक्षियों की निशक्तता के मद्दे नजर एनसीसी कैडेट के द्वारा यह पुनीत कार्य पूर्ण किया गया।
एनसीसी प्रभारी डॉक्टर पारुल सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने दया एवं करुणा की भावना के साथ पक्षियों का ध्यान रखते हुए रामपुर महाविद्यालय परिवेश के आसपास के पेड़ों पर परिंडे बांधे।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर टी एन दुबे तथा प्रोफेसर दीपा स्वामी की भी उपस्थित रही। लगभग 35 एनसीसी कैडेट्स उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में संत राम स्कूल, तेलीवाला के विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान आधारित प्रयोगात्मक कार्यशाला का आयोजन
विश्व ओजोन दिवस पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित